फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप में गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर में मंगलवार देर शाम एक किसान की नलकूप में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव मैथना जगतपुर निवासी किसान दयानंद शर्मा 50 वर्ष अपने खेतों में पानी लगाने के लिये नलकूप पर गया था। नलकूप को चालू करने के दौरान वह कुएं में नीचे गिर पड़ा। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की चीख पुकार सुन पड़ोसी किसान मौके पर पहुंचा और किसान को मृत देख मामले की सूचना परिजनों को दी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के शव को ग्रामीणों की मदद से नलकूप से बाहर निकालने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मृतक किसान के शव को परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें