फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज ने चिकित्सक से की अभद्रता, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज ने चिकित्सक से की अभद्रता, दो हिरासत में
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला अस्पताल में उपचार कराने आए मरीज के तीमारदारों ने पहले जांच कराने को लेकर चिकित्सक से अभद्रता कर दी। ओपीडी में हंगामा होने पर चिकित्सक ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। चिकित्सक ने युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर ओपीडी में चिकित्सकों के कमरे के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। एक मरीज के साथ आए तीमारदारों ने लाइन में ना लगकर अपने मरीज को लेकर चिकित्सक के पास जाने लगे। इस पर लाइन में लगे मरीजों ने आपत्ति की। चिकित्सक ने भी लाइन में आकर जांच कराने की सलाह दी। इस पर तीमारदारों ने चिकित्सक से अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। तीमारदारों के ना मानने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि सिकंदराबाद निवासी दो युवकों ने पहले मरीज को दिखाने को लेकर चिकित्सक से अभद्रता की है। साथ ही विरोध करने पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें