बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, बहन घायल
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मिलिकियाना निवासी मुकेश (19) अपनी बहन कल्पना (17) को लेकर जायस गया था। शाम को बाइक से घर जा रहा था।
सलोन-जायस मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया।
मुकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने मृत घोषित कर दिया। एसओ जेपी यादव का कहना है कि बाइक के पेड़ से टकराने से हादसा हुआ।