फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों के आतंक से छात्रा ने छोड़ा कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों के आतंक से छात्रा ने छोड़ा कालेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र की एक छात्रा ने मनचलों के आतंक से परेशान होकर कालेज व कोचिंग जाना छोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक बीए की छात्रा ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात की। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ मनचले उसे कालेज आते जाते समय परेशान करते थे, जिसके चलते उसने कालेज जाना छोड़ दिया। आरोप है कि कोचिंग जाने के दौरान भी आरोपी उसका पीछा करने लगे, जिसके बाद कोचिंग भी छोड़नी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि 15 अप्रैल को शिकारपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे वह काफी भयभीत है। एसपी सिटी ने शिकारपुर पुलिस को फटकार लगाते हुए छात्रा के साथ अभद्रता करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें