फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक से महिला चिकित्सक से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक से महिला चिकित्सक से लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंकों में चेक के माध्यम से फर्जी रुप से लोगों से ठगी करने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब अज्ञात ठगों ने महिला चिकित्सक के बैंक खाते से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित महिला चिकित्सक ने मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के जिला अस्पताल रोड स्थित महिला चिकित्सक डा. रेशमा अग्रवाल पत्नी डा. अखिलेश अग्रवाल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका नगर के पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 12 जनवरी 2018 को अज्ञात आरोपियों ने उनके खाते में फर्जी चेक व फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से 1,66,730 रुपये निकाल लिए। इस मामले की जानकारी उन्हें बीते दिनों हुई थी। बैंक अधिकारियों से भी उन्होंने इस मामले में शिकायत की है। वहीं नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों का सुराग लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें