फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 20 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े 1.48 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े सिक्योरिटी गार्ड से 1.48 लाख की लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के आगे पुलिस पश्त नजर आ रही हैै। शुक्रवार को पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सिक्योरिटी गार्ड से 1.48 लाख रुपये लूट लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
विज्ञापन

विजय सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी जसनावली खुर्द रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक में हेड सिक्योरिटी गार्ड हैं। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह स्टेट बैंक से 1.48 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह डिप्टी गंज चौकी पर पहुंचे तो उसकी बाइक में पंचर हो गई। विजय सिंह ने बताया कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित पंचर की दुकान पर जब उसने बाइक खड़ी की तो पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक पर टंगा थैला उनसे छीन लिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोेई सुराग नहीं लग सका। नगर कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि आसपास की दुकानों के बाहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें