फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने के विवाद में वृद्ध की हत्या
विज्ञापन

- मृत व्यक्ति के पुत्र ने गांव निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- पुलिस आरोपियों की तलाश में दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में सोमवार सुबह दो पक्षों में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से वृद्ध की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर निवासी रणपाल पुत्र ओमवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह उनके पिता ओमवीर घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान घर के पास दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने कूड़ा डाल दिया, जिसका उसके पिता ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके पिता की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि घायल पिता को अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र रणपाल की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी कुंवरपाल पुत्र काला सिंह व महेश और देवेंद्र पुत्रगण कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर कोई घाव नजर नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें