अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
बुलंदशहर। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में एक कार से गैर प्रांत की सैकड़ों बोतल अवैध शराब बरामद की है। साथ ही कार से दो शराब तस्करों को भी दबोचा है।
जिला आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता व शैलेश कुमार शुक्ला अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। शनिवार को टीम को खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक कार में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शाहपुर मोड़ के निकट चेकिंग शुरू की। इस दौरान उन्होंने एक स्कोडा को रोका। चेकिंग के दौरान कार से दिल्ली प्रांत की 312 बोतल अवैध शराब बरामद की। वहीं कार के डैशबोर्ड से यूपी में सेल के लिए नकली रैपर भी बरामद किए। कार सवार दो शराब तस्कर सुभाष सिरोहा पुत्र राजवीर सिंह निवासी जगदीशपुर थाना राहा जिला सोनीपत व आशीष पुत्र नत्थूराम निवासी गांव बरौना थाना खरखौदा जिला सोनीपत, हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी गैंग संचालक राजेश कुमार भाग निकला। आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।