फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ ब्लात्कार की रिपोर्ट दर्ज , आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता के आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना नरसैना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात युवती अपनी बुआ के साथ घर में थी। रात करीब आठ बजे वह घर का मेन दरवाजा बंद करने के लिए गई तो घर में पहले से ही घात लगाकर बैठे युवक ने युवती का मुंह दबाकर उसे घर की छत पर ले गया। छत पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित युवती ने पिता के साथ थाने जाकर गांव के सन्नी पुत्र चंद्रपाल को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना नरसैना इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें