फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा-अनूपशहर से भारी मात्रा मे आबकारी विभाग ने बरामद की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता व शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि खुर्जा देहात क्षेत्र के धरपा मोड़ पर शराब तस्कर कार से तस्करी कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची और एक कार को घेर लिया। चालक तो भाग गया, लेकिन तलाशी में कार में 20 पेटी यानी करीब 240 बोतल दिल्ली मार्का अवैध शराब (डिफेंस रम) बरामद की। टीम ने खुर्जा देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आबकारी विभाग को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि अनूपशहर के कर्णवास मोड़ पर शराब तस्कर कार में गैर प्रांत की शराब की तस्करी कर रहा है। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में अरुणांचल प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा मार्का 15 पेटी (कुल 108 बोतल, 288 पौवे) अवैध शराब बरामद की। आरोपी तस्कर गुरदीप सिंह पुत्र सरदार बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। टीम में आबकारी विभाग के मदनलाल, राजबल्लभ, अशोक कुमार, पंकज यादव, प्रदीप कुमार, देवप्रकाश व निशा सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें