फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालक से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी
विज्ञापन

- पीड़ित डेयरी संचालक ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट
- आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने डेयरी संचालक से रंगदारी मांगी है। पीड़ित के इंकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रुकनसराय निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र हाजी नवाब ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह मौलाना रोड स्थित मदीना मस्जिद की दुकान में अपनी डेयरी संचालित करते हैं। आरोप है कि मोहल्ला निवासी आरोपी युवक फारुख शातिर किस्म का अपराधी है, वह आए दिन पीड़ित से अवैध वसूली की मांग करता है। रकम न देने पर आरोपी पीड़ित व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी देता रहा है। आरोप है कि 29 सितंबर की देर रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी फारुख उसकी डेयरी पर आया और उससे रंगदारी की मांग की। पीड़ित के इंकार करने पर आरोपी ने उस पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से कुछ लोगों को आता हुआ देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को देर रात पुलिस ने शिकारपुर बाईपास के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो किलो नशीला पदार्थ व अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें