फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर पति को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर पति को मारी गोली
विज्ञापन

- शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देते हुए भागे
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना (बुलंदशहर)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला से गांव के ही कुछ लोगों ने रेप की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर पहुंचे पति पर आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे महिला का पति घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित पति की तहरीर पर स्याना कोतवाली में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान और उसकी पत्नी साझेदारी में लिए गए धान के खेत में स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी मनवीर सिंह प्रमुख के ट्यूबवेल पर पानी पीने गई। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के ही दिनेश, वेदप्रकाश तथा अजीत ने किसान की पत्नी को अकेला देख पकड़ लिया और जबरन ईंख के खेत में खींचते हुए ले गए। आरोपियों ने महिला से रेप की कोशिश की। पत्नी की चीख सुनकर पति बदहवास मौके की तरफ दौड़ा। आरोप है कि महिला के पति को आते हुए देख दिनेश ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली पेट को छूती हुई निकल गई। हमले में पति घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और शोरशराबा सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे गये। काफी संख्या में लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आनन-फानन में घायल पति को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें