फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी का फरमान, तुरंत शिकायत का निस्तारण करें थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी का फरमान, तुरंत शिकायतों का निस्तारण करें थानाध्यक्ष
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किया है कि वह आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। थाने में आने वाले लोगों का रजिस्टर में ब्योरा दर्ज किया जाए। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जन शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर जिला मुख्यालय से थानों को आवंटित गुलाबी रंग की पर्चियों के प्रारूपानुसार उनकी प्राप्ति रसीद दी जाए। बैठक के दौरान कप्तान ने कई थाना प्रभारियों को हीलाहवाली पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। यह मीटिंग पुलिसमहानिदेशक के आदेश पर ली गई। उन्होंने बताया कि जिन प्रकरणों में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट और एनसीआर दर्ज की जाती है, उनमें प्राप्ति रसीद गुलाबी रंग की पर्ची दिए जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हाेंने यह भी निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले सभी प्रार्थना पत्रों का सिटीजन चार्टर में दिए गए समयावधि के अनुसार ही निस्तारण करें। इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति अथवा महिला थाने में शिकायत लेकर आती है और उसकी समस्या का थाना स्तर पर निस्तारण नहीं किया तो शिकायतकर्ता थाने से गुलाबी पर्ची लेकर उनसे और अन्य पुलिस अफसरों से शिकायत करें। इस पर त्वरित संबंधित थानाध्यक्ष से निस्तारण न करने को तलब किया जाएगा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियम और कायदे के अनुसार काम करने और पीड़ित को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न देने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें