दूध लेने गए सिपाही के साथ मारपीट
नगर के एक मोहल्ले में स्थित डेयरी से दूध लेने गये सिपाही के साथ डेयरी कर्मचारी और अन्य कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में सिपाही घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। बुधवार शाम कोतवाली में तैनात सिपाही रविनेश पुत्र मुरारी लाल मोहल्ला खेड़ा स्थित एक दूध डेयरी से दूध लेने गया था। उसके अनुसार डेयरी वाले ने उसे दूध देने से इंकार कर दिया। उसने दूध न देने का कारण पूछा। इसपर वहां बैठकर शराब पी रहे युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रभारी एसओ प्रभात बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।