फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 12 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 12 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन

- दो साल से पशु चोरी के आरोप में फरार था शातिर
- 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया बदमाश पशु चोरी के दो मामले में दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के पांच बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बारह हजार का इनामी बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में औरंगाबाद में घूम रहा है। एसओ औरंगाबाद ने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर वाहन चेकिंग करनी शुरू कर दी। बाइक को आता देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उसने बाइक की गति बढ़ा कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गांव बहादुरपुर पसौली निवासी विनोद पुत्र हरवीर सिंह को पकड़ लिया और उसे लेकर थाने आई। पकड़े गए बदमाश से तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर डीआईजी ने 12 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। 2015 में पशु चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा था। क्षेत्र में अपना गिरोह खड़ा करके वह वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने बदमाश का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें