संतकबीरनगर। शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर शुक्रवार की रात एक सर्राफा को तमंचा सटा कर बदमाशों ने जेवरात और नकदी लूट लिया। बदमाश वारदात के बाद धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। नेहरु चौक खलीलाबाद निवासी गंगा लाल सोनी पुत्र नरेंद्र वर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ी मंदिर गली मेें उसकी दुकान है। शुक्रवार को दुकान के काम से गोरखपुर गया था। रात साढ़े नौ बजे घर लौटते समय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान रास्ते में दो बदमाश उसे घेर लिए और तमंचा कनपटी पर सटा कर तीन ग्राम सोने की अंगूठी और 32,500 नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।