फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना-चौकी पर मिली दुत्कार, कप्तान के आदेश पर हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना-चौकी पर मिली दुत्कार, कप्तान के आदेश पर एफआईआर
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में रहने वाली एक महिला पर घर में घुसकर चार लोगों ने लाठी-डंडे, चाकू से हमला कर दिया था।

पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल पुत्र को लेकर चौकी पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने इसकी सूचना कोतवाली में भी दी। पुलिस ने कप्तान के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया।

पुलिस ने दो सप्ताह बाद एसएसपी की फटकार मिलने पर एफआईआर दर्ज की है। देवीपुरा प्रथम निवासी मीना ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 जून की शाम साढ़े पांच बजे घर के बाहर इरफान, नाजिम आपस में गाली-गलौच कर रहे थे।
विज्ञापन


बेटे शाहरुख ने नाजिम व इरफान से घर के बाहर गाली देने से मना किया तो दोनों लोग रंजिश मान बैठे। आधे घंटे बाद इरफान और नाजिम अपने साथ शराफत व मुस्तकीम को लेकर घर में घुस आए।

आरोपियों ने लाठी-डंडे व चाकुओं से शाहरुख पर हमला कर दिया। बचाव में आई मीना से भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपी शाहरुख को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए।

पीड़िता का कहना है कि वह घायल शाहरुख को लेकर चौकी गई तो पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया। इसकी सूचना कोतवाली पर भी दी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


एक जुलाई को एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए तो चौकी प्रभारी ने जबरन कुछ लिखवाकर टरका दिया। पीड़िता एक बार फिर एसएसपी के सामने पेश हुई तो एसएसपी ने नगर पुलिस को फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश हुए। तब जाकर पीड़िता की रिपोर्ट लिखी गई।

नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें