फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजों पर बना लिया सोसायटी का दूसरा किरायानामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजों पर बना लिया किरायानामा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उटरावली स्थित एक सोसायटी की उप प्रबंधक ने दो महिलाओं समेत 4 लोगों पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने और दूसरा किरायानामा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली निवासी कुसुमलता पत्नी सुरेंद्रपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह स्याना रोड स्थित पार्वती देवी एजुकेशनल सोसायटी नामक विद्यालय की उप प्रबंधक हैं, जिसमें काफी बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


संस्था के प्रबंधक सुरेंद्र पाल सिंह ने सोसायटी के भवन का पार्वती देवी पत्नी कंछिद सिंह निवासी उटरावली से 24 सितंबर 2011 में उप निबंधक प्रथम के कार्यालय में किरायानामा दर्ज कराया था।

इसके बाद पार्वती देवी ने वर्ष 2016 में सोसायटी के नाम पर सिविल जज के यहां वाद दायर कर दिया। जो लंबित है। इस वाद की पैरवी गणेशपाल सिंह व केशव सिंह निवासी गांव उटरावली कर रहे हैं।

दोनों लोग सोसायटी में कोषाध्यक्ष एवं सदस्य हैं। उक्त दोनों लोगों और तेजपाल सिंह को संस्था की छवि धूमिल करने के कारण सोसायटी से निकाल दिया गया था।

कुसुमलता का कहना है कि 24 सितंबर 2011 में हुआ किरायानामा किसी भी न्यायालय से निरस्त नहीं हुआ है। बावजूद इसके पार्वती देवी, गणेशपाल सिंह, तेजपाल सिंह और बाला पत्नी केशव ने सोसायटी के फर्जी कागज बनवा लिए।
विज्ञापन


धोखाधड़ी करके पार्वती देवी ने गणेशपाल सिंह के पक्ष में दूसरा किरायानामा पंजीकृत कर दिया। इसमें गवाही तेजपाल सिंह व बाला देवी ने दी। इस संबंध में प्रबंधक सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा संबंधित विभागों में कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं।

एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कोेतवाली देहात में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें