फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर रातभर दौड़ी नगर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर रातभर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ में हत्या की सूचना पर बृहस्पतिवार रात पुलिस गलियों में जमकर दौड़ी। एक के बाद एक नंबर से आ रही कॉल्स ने झूठी सूचना देकर पुलिस को खूब परेशान किया।

वहीं बार-बार पुलिस के आने से मोहल्ले के लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिस अब कॉल करने वाले का पता लगाने में जुट गई है।

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस को एक अज्ञात नंबर से सूचना मिली कि शांतिनगर भूड़ क्षेत्र स्थित एक घर में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और मोहल्ले में पहुंची तो कुछ नहीं मिला। इसके थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। जाकर देखा तो वहां भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने कॉल करने वाले से उसका नाम पूछा तो अपना नाम राशिद बताया। पुलिस जब राशिद के घर पहुंची तो पता चला कि राशिद दिल्ली में रहता है और उसके पास यह नंबर नहीं है।

सूचना मिलने पर पुलिस बार-बार मोहल्ले में जाती और लोगों के दरवाजे खटखटाती। सूचना फर्जी मिलने पर पुलिस बैरंग लौट आती। इससे मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि कोई सिरफिरा करीब पांच-छह बार हत्या की सूचना दे चुका है। हर बार नए नंबर से कॉल करता है और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लेता है।

पुलिस झूठी सूचना देने वाले के नंबरों को सर्विलांस पर लेकर पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें