नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिजन पीड़ित किशोरी के साथ थाने पहुंचे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता तथा उसके परिवार के साथ कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे।
पीड़िता का कहना था कि उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे, तभी गांव के दो युवक घर में घुस आए। अंदर से दरवाजा बंद कर युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग गए।
आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा। पीड़ित किशोरी की मां ने थाने में गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।