पट्टे की भूमि पर निर्माण नहीं कराने दे रहे दबंग
-पीड़ित ने डीएम व एसपी से की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजानगर में आवासीय पट्टे की भूमि में निर्माण कराने का दबंग विरोध कर रहे हैं। जिससे बारिश के मौसम में गरीब परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि चुनाव के दौरान प्रधान के पक्ष में प्रचार न करने पर उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बीजानगर निवासी महेश पुत्र गयाप्रसाद ने जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी को भेजे पत्र में कहा कि गाटा संख्या 616 में गांव के चार काश्तकार दर्ज है। ग्राम सभा की भूमि पर विद्यालय बना है। ग्राम पंचायत द्वारा आवासीय प्लाट किए गए थे जिसमें नाली, खडंजा व रास्ताएं बनी है। ग्राम सभा की भूमि पर आवासीय पट्टे में निर्माण कराए जाने का दबंग विरोध कर रहे है।
शिकायती पत्र में आरोप सेाया कि एक वर्ष पहले हुए ग्राम पंचायत के चुनाव दौरान एक पक्ष में प्रचार करने से मना करने पर खुन्नस के चलते दबंग आवासीय प्लाट पर निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं और झूठी शिकायतें कर रहे है। जिससे शांतिभंग होने की आशंका है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर अधूरे पड़े आवासीय प्लाट का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही पुलिस व्यवस्था कराने की मांग की है।