फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर खोलते समय गिरी बीम, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेंटर खोलते समय गिरी बीम, एक मजदूर की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोलते समय बीम गिर गई। उसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डौमला खुर्द निवासी अभिषेक (20) पुत्र हरद्वारी लाल व गांव निवासी उसका साथी जितेंद्र मजदूरी करता है। बताया गया कि अभिषेक व जितेंद्र शुक्रवार को क्षेत्र के गांव ढकनगला में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे जहां वह देर शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोल रहे थे। इस दौरान एक बीम गिरने से दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। उन्हें बाहर निकालकर डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी जितेंद्र को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें