फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति घोटाले में दूसरे दिन भी खंगाली गई पत्रावलियां

विज्ञापन
स्कूली छात्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पिछडा वर्ग छात्रवृत्ति वितरण में घोटाले की आशंका के चलते जांच कर रही आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की टीम शुक्रवार को भी पिछडा वर्ग विभाग में पत्रावलियां खंगालती रही। टीम रविवार को भी जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2003-04 से 2005-06 के दौरान जिले में पिछडा वर्ग छात्रवृत्ति वितरण की जांच कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। आर्थिक अपराध अनुसंधान मेरठ शाखा की टीम शनिवार को भी विभागीय पत्रावलियां को गहनता से अध्ययन करती नजर आईं।

वहीं उपरोक्त शैक्षिक सत्रों में छात्रवृत्ति वितरण से संबंधित शासकीय दस्तावेज विभाग में उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रभारी निरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा ऊदल सिंह के अनुसार जांच से जुडे़ जो दस्तावेज मिले हैं। उनको परीक्षण के उपरांत सीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें