फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता हत्याकांड: पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
योगिता हत्याकांड : पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुए योगिता हत्याकांड में पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि ससुरालवालों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर योगिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सेहरा निवासी महेश देवी पत्नी सोहनवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी योगिता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी रोहित पुत्र किशनपाल के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी पति व अन्य ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर योगिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। काफी समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी ससुरालवालों ने योगिता की हत्या कर शव को कमरे में फंदे से लटका दिया। मृतका के पैर चारपाई से लगे हुए थे। जबकि, ससुरालवाले घर से गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति रोहित, ससुरा किशनपाल, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें