फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस टीम को ट्रक से कुचलने का किया प्रयास

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
हाटा। शनिवार को हाटा कोतवाली के सामने घेरेबंदी करने पर तस्करों ने ट्रक से पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। बाद में बचते हुए पुलिस ने ट्रक में लदे 22 गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्करों को पकड़ लिया। तस्कर ट्रक से पशुओं को मारने के लिए बिहार ले जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीओ रामदास प्रसाद ने बताया कि सूचना पर हाटा पुलिस के साथ कोतवाली के सामने हाइवे पर चेकिंग शुरू किए। चेकिंग के दौरान गोरखपुर की तरफ से गुजरी ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने ट्रक रोकने की बजाय पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश की और गाड़ी की गति बढ़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर आगे घेरेबंदी कर पकड़ा। ट्रक में 22 पशु लदे थे। उन्हें ट्रक से उतारा गया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान मुफीद रज्जाक थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान, फारूक निवासी वार्ड नंबर 25 कोसीकला थाना कोसीकला मथुरा और आस मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 13 वार्ड गली कोसीकला मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में कोतवाल कमलेश कुमार सिंह, पुलिस कर्मी रविंद्र यादव, राजेश कुमार, राजेन्द्र यादव, इजहार खान, योगेश यादव, हिमाशु यादव अमित कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें