फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली लाइसेंसी बंदूक से गोली, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल-खेल में चली लाइसेंसी बंदूक से गोली, किशोर की मौत
विज्ञापन


शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में खेल-खेल में लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। हादसे में अपने ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी। वहीं, परिजनों का हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी मनोज शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में अपने ननिहाल में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम प्रिंस का मामा प्रदीप घर के निचले हिस्से में बने कमरे में खाना खा रहा था। जबकि प्रदीप का लड़का सक्षम और प्रिंस छत पर बने कमरे में खेल रहे थे। कमरे में प्रदीप के पिता की लाइसेंसी बंदूक भी रखी हुई थी। इसी दौरान खेल-खेल में बंदूक से फायर हो गया। हादसे में गोली लगने से प्रिंस लहूलुहान हो गया। परिजन उसे जेपी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी इस संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें