फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक से लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे पर दिनदहाड़े युवक से कार लूटी

सिकंदराबाद। कार सवार बदमाशों ने खुद को फाइनेंसकर्मी बता हाइवे पर दिनदहाड़े युवक से कार लूट ली। कार में सोने की चेन और अन्य सामान था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार निवासी सूरज कौशल पुत्र सुरेंद्र कौशल ने बताया कि शनिवार दोपहर वह दोस्त के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंप पर कार में सीएनसी डलवाने के लिए जा रहा था। उसके दोस्तों ने अपनी सोने की चेन गाड़ी के डेस्क बोर्ड पर रख रखी थी। जैसे ही वे हाईवे पर बिल्ला होटल के पास पहुंचे पीछे से आ रही बिना नंबर की दो कार सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी में से उतरे करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। और खुद को फाइनेंस कर्मी बताते हुए कार के कागजात मांगने लगे। इसलिए वह गाड़ी को अपने साथ ले जा रहे हैं। सूरज ने बताया कि उक्त सभी लोग गाड़ी के साथ उसमें रखी उसके दोस्त की सोने की चेन व अन्य सामान भी ले गए। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें