फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी ने पड़ोसी की चाकू से गोदकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी ने पड़ोसी की चाकू से गोदकर की हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव बराल में एक तांगा चालक की उसके पड़ोसी रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी ने मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बराल निवासी कृष्णकांत ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई रामवीर घोड़ा तांगा चलाकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। मिली जानकारी के अनुसार रामवीर के पड़ोस में ही रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी गजराज रहता है। रविवार देर रात करीब नौ बजे रामवीर अपने पड़ोसी गजराज के घर गया था। इस दौरान रामवीर सिंह आरोपी गजराज की चारपाई पर बैठ गया। आरोप है कि इस दौरान किसी बात को लेकर गजराज ने रामवीर के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहीं, रामवीर ने गाली देने का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान गजराज भड़क गया और पास में रखे चाकू से रामवीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। लहूलुहान अवस्था में रामवीर मौके पर ही गिर पड़ा। शोर सुनकर रामवीर के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और रामवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे 235 पर सोमवार सुबह जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी गजराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। देर रात तक आरोपी से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


...आखिर क्या थी वजह, दोस्त ही बन गया हत्यारा!
गुलावठी। दोनों अधिकतर शाम का समय साथ में बिताते थे। एक-दूसरे से दुनियाभर की बातें किया करते थे। चर्चा यहां तक भी है दोनों हमप्याला भी थे। तो आखिर रविवार रात ऐसा क्या हुआ कि गजराज ने गुस्से की सारी हदें पार करते हुए रामवीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर मौत की नींद सुला दिया। सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद आरोपी ने भी पुलिस के सामने अफसोस जाहिर किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बराल निवासी रामवीर की निर्मम हत्या से ग्रामीण सकते में है। हत्या के बाद से ही गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रामवीर की हत्यारोपी से कोई रंजिश नहीं थी। दोनों साथ उठते-बैठते थे और पड़ोसी भी थे। चर्चा है कि दोनों अधिकतर शाम का वक्त साथ में ही गुजारते थे। रविवार को भी रामवीर पड़ोस में गजराज के घर गया था। एक सवाल है कि यदि दोनों अधिकतर समय साथ बिताते थे और एक दूसरे का सम्मान करते थे तो ऐसा क्या हुआ कि दोनों की दोस्ती में यकायक गुस्से ने जन्म ले लिया। वहीं, गजराज ने रामवीर को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है और लोग हत्याकांड का सच जानना चाहते हैं। दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो पुलिस की हिरासत में आए आरोपी गजराज ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। हालांकि, इस दौरान उसने पड़ोसी रामवीर की हत्या करने पर अफसोस भी जाहिर किया है। दूसरी ओर चर्चा है कि घटना के वक्त शायद गजराज शराब के नशे में था। जल्द ही पुलिस हत्याकांड से पर्दा उठाने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें