फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे से तमंचे के बल पर 1.80 लाख लूटे

Fri, 02 Jun 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
loot - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन के बैनामा के लिए बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालकर ले जा रहे चाचा-भतीजे से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से दोनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस पीड़ितों से बदमाशों के हुलिया, बोलचाल के बारे में जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है। वीरपाल(60) अपने भतीजे अनिल(40) ने बृहस्पतिवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक अहमदगढ़ से 1.80 लाख रुपये निकाले थे। दोनों ने जमीन का एक हिस्सा खरीदा था।

जिसका जल्दी में ही बैनामा कराना था। दोनों रुपये लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दो बाइक पर पांच बदमाश पीछे अहमदगढ़ की ओर से आए और बाइक को रुकवाने की कोशिश की।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की पुलिया के निकट बाइक न रुकने पर पीछे बैठे बदमाशों ने तमंचे की बट से वार किए और गोली मारने की धमकी दी। वीरपाल ने बाइक रोकी तो बदमाशों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर एक बार फिर तमंचे की बटों से हमला कर चाचा-भतीजे को घायल कर दिया।

बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अनिल ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ शिकारपुर विजय प्रकाश ने बताया कि बदमाशों ने चाचा-भतीजे से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों से पूछताछ कर बदमाशों का हुलिया और बोलचाल के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें