फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Fri, 02 Jun 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल रोड स्थित गांव मंचूरी के पास खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएफएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या करके शव को खेतों में फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल रोड स्थित गांव मंचूरी के पास ज्वार के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की हत्या करके शव को यहां डाला गया था। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। युवक के मुंह पर टेप लगने और हाथ व कमर के साथ पीछे बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के हाथों को चुन्नी के साथ बांधा गया है। वहीं पांवों पर भी टेप लगाई गई है। मृतक के गले पर निशान हैं। इससे ये पता लगता है कि युवक का गला दुप्पटे के साथ घोट कर हत्या की गई थी। उसे गाड़ी में डाल कर मंचूरी के पास खेतों में डाला गया है। जहां पर शव मिला है वहां मौके से गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। राहगीरों ने सुबह शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम और असंध थाना प्रभारी संजीव गौड मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा मामला
युवक के हाथ दुप्पटे से बंधे और मुंह पर टेप लगे होने के कारण मामले को प्रेम प्रसंग के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हो सकते हैं, जिसके पकड़े जाने पर उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी संजीव गौड ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें