फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 11 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स और फर्नीचर की दुकान में कूमल लगाकर घुसे बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह दुकान पर पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पुराना बाजार निवासी हरिमोहन की पुरानी तहसील के पास इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का शोरूम है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने शोरूम पर धावा बोल दिया। चोर कूमल लगाकर शोरूम में घुस गए। चोरों ने शोरूम से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब शोरूम संचालक हरिमोहन पहुंचे तब उन्हें वारदात की जानकारी मिली। शोरूम पर बिखरा पड़ा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बता दें कि पीड़ित के मुताबिक शोरूम पर पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चोरों ने वाहन से उड़ाए लाखों का सामान
 जीटी रोड स्थित आटो मार्केट में खड़े वाहनों से चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर मोहल्ला स्थित ऑटो मार्केट में खड़े ट्रैक्टर, टैंपो, मेटाडोर, टाटा मैजिक से बैटरी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वाहन चालकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें