फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सार

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तारडिबाई।पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गोदना के आवासीय इलाके में आतिशबाजी की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

डिबाई। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गोदना के आवासीय इलाके में आतिशबाजी की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बनी और अधबनी आतिशबाजी बरामद की है।
क्षेत्र के राजघाट मार्ग स्थित गांव कसेरकला के गोदना में एक पटाखा फैक्टरी संचालित होने की जानकारी मिली थी। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम प्रियंका कुमारी, सीओ वरुण कुमार सिंह, तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा की टीम ने संयुक्त रूप से वहां छापा मारा। मौके पर डिबाई के मोहल्ला काजीखेल निवासी अकबर नाम व्यक्ति मिला। अधिकारियों नेे उससे पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस मांगा तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार सिंह के मुताबिक मौके से 18 बोरे सुतली पटाखे, दो ड्रम 50 डेस्टिंग, विभिन्न तरह के 645 पैकेट पटाखे, पांच टेप पैकिंग मशीन समेत लाखों रुपये की अन्य प्रकार की आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने दो कमरों को सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें