शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के नाना ने साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्चों के बताने पर तलाशते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। जहां पर बच्ची रोती मिली। परिजनों को देखकर आरोपी भाग निकला। बच्ची की मामी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई थी। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम रिश्ते का चाचा उसके बेटे और बेटी के अलावा अन्य बच्चों को कैंडी दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया। कैंडी दिलाने के बाद अन्य बच्चों के साथ उसने महिला के पुत्र को वापस भेज दिया लेकिन साढ़े तीन वर्षीय बेटी को वह अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्चों के न आने पर जब महिला ने अपनी भाभी के साथ बच्चों को तलाशना शुरू किया तो बच्चों ने बताया कि चाचा बच्ची को ले गया है और उसके साथ गलत काम कर रहा है। बच्चों के साथ दोनों महिलाएं मौके पर पहुंचीं। वहां बच्ची नग्न अवस्था में रोती मिली। महिलाओं को देखकर आरोपी भाग गया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि बच्ची की मामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।