फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव की तैयारी करते हुए भाजपा की ओर से अब जिले की सातों विधानसभाओं पर विधानसभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा की ओर से दो सप्ताह पहले लोकसभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए थे। इस दौरान बुलंदशहर लोकसभा के लिए जयपाल सिंह व्यस्त और गौतमबुद्धनगर के लिए अनिल सिसौदिया को प्रभारी बनाया गया था। अब भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों लोकसभा की विधानसभाओं के प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि बुलंदशहर विधानसभा प्रभारी के पद पर शिवओम शर्मा, स्याना के लिए रविंद्र सिंह सैनी, अनूपशहर के लिए रविंद्र राजौरा, डिबाई के लिए गिरिराज सिंह, शिकारपुर के लिए विमला सोलंकी, सिकंदराबाद के लिए हरिशचंद्र भाटी और खुर्जा के लिए सुनील रामा को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही बुलंदशहर विधानसभा संयोजक के पद पर जयप्रकाश शर्मा, स्याना के लिए नेमपाल सिंह लोधी, अनूपशहर के लिए अभय गर्ग, डिबाई के लिए नेत्रपाल लोधी, शिकारपुर के लिए शंभू सिंह राघव, सिकंदराबाद के लिए सुंदरपाल तेवतिया और खुर्जा के लिए सुरेश शर्मा को संयोजक नामित किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें