फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूल के लिए 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार कुल 33 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जारी इस कैलेंडर के बारे विभागीय अधिकारियों ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार होली और दिवाली की छुट्टियों के बीच एक दिन विद्यालय खोले जाएंगे। परिषद के कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति, दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली का अवकाश रहेगा।
दिवाली का अवकाश आठ नवंबर, गोवर्धन पूजा नौ नवंबर और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश 11 नवंबर को रहेगा। जबकि 10 नवंबर को विद्यालय खुले रहेंगे। बताया कि गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक और सर्दी की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव को देखते हुए सक्षम अधिकारी विद्यालयों के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन कर सकेंगे। इसके अलावा हरितालिका तीज, करवाचौथ, सकट चतुर्थी, हलषष्ठी व अहोई अष्टमी का अवकाश केवल शिक्षिकाओं को और पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक-शिक्षिका दोनों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें