फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

406 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
406 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की हिदायत देने के बाद भी लोग इस खतरे के प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। रविवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 406 नए मरीज मिले। 256 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,755 हो गई है।
30 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर के दौरान प्रतिदिन आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, 11 जनवरी से आंकड़ा 200 के पार शुरू हुआ और 15 जनवरी को 300 के करीब पहुंचा। लेकिन एक दिन बाद रविवार को यह आंकड़ा 400 के पार हो गया। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है तो प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। जिले में न तो साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा है, न साप्ताहिक बंदी का पालन कराया जा रहा है। वहीं, सुबह के समय सब्जी मंडी में भी लोग बिना मास्क पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बिना मास्क वाहन और पैदल घूम रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी नहीं कर रही। इसके चलते आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। रविवार को 364 लोगों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर से और 42 लोगों की रेपिड एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव आई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को सर्वाधिक संक्रमित बुलंदशहर नगर व देहात क्षेत्र में मिले है। बुलंदशहर में 99, गुलावठी में 56, खुर्जा में 44, ऊंचागांव में 37, अरनिया में 36, स्याना में 26, बीबीनगर में 25, अनूपशहर 24, जहांगीराबाद में 17, पहासू व सिकंदराबाद में 10-10 और दानपुर में नौ, लखावटी में पांच, अगौता में चार, शिकारपुर में तीन व मुनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकांश लोगों का जिले से बाहर आना जाना लगा होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य समेत पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन के आंकड़े
तारीख / संक्रमित की संख्या
11 जनवरी - 239
12 जनवरी - 235
13 जनवरी - 264
14 जनवरी - 265
15 जनवरी - 299
16 जनवरी - 406
लोगों से बार-बार निवेदन किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह गंभीरता बरतें, क्योंकि यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला संक्रमण है। फिलहाल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें