फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सा प्रभारी समेत पांच मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चिकित्सा प्रभारी समेत पांच मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा है लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा प्रभारी से लेकर स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिल रहे हैं। शनिवार को सीएमओ ने तीन सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों ही जगह चिकित्सक आदि अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने संबंधित का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं और जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सालयों में स्टाफ की लापरवाही समेत अन्य खामियों को लेकर सीएमओ को लगातार शिकायतें मिल रही थी। पिछले दिनों सीएमओ द्वारा कई सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। साथ ही बिना कारण अनुपस्थित मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बावजूद अभी भी लापरवाही की जा रही है। शनिवार को सीएमओ द्वारा तौली, ताल बिबियाना और डबका आदि स्थानों पर निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि तौली में चिकित्सा प्रभारी, आयुष चिकित्सक व ब्लॉक अकाउंट मैनेजर अनुपस्थित मिला, ताल बिबियाना में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी महिला और डबका में एक चिकित्सक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिलने का कोई अवकाश स्वीकृत नहीं कराया गया। अनुपस्थित मिले दोनों चिकित्सा प्रभारी समेत पांचों स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि अन्य स्थानों पर भी जल्द निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें