फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 64 लोगों का नहीं चल रहा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आए 64 लोगों का नहीं चल रहा पता
विज्ञापन

बुलंदशहर। दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग समेत अन्य देशों में पाए गए कोरोना के नए स्वरूप को लेकर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर हैं। बीते 22 दिन में विदेश यात्रा कर 405 लोगों के जनपद में आने की सूचना मिली। इसमें 370 लोग शहर के तो शेष 35 लोग अन्य जनपद के निवासी हैं। जिले में लौटे लोगों में से 64 लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। स्वास्थ्य महकमा इनकी तलाश में जुटा हुआ है। वहीं, शेष लोगों में 203 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विदेश से आने वालों का ब्योरा केंद्र स्तर से राज्यों को भेजा जाता है। राज्य स्तर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विदेश यात्रा से आने वाले यात्रियों की सूची मिलने पर संबंधित से संपर्क करना शुरू कर दिया जाता है। बुलंदशहर में 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक 370 यात्री दूसरे देशों से आ चुके हैं। इनमें से 210 की जांच भी हो चुकी है। वहीं, एट रिस्क देशों में से जनपद में करीब 16 यात्री आए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से एक को छोड़ 202 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो सात लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

अब विभाग लापता लोगों को खोजने में ई-मेल का लेगा सहारा
शासन से मिली सूची में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर सभी से संपर्क का प्रयास किया गया। इनमें से 64 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल नंबर या तो गलत हैं या फिर बंद हैं। अब ऐसे लोगों से संपर्क साधने के लिए विभाग ईमेल भेजेगा।
विज्ञापन

विदेश यात्रा करके अब तक जिले में 370 लोग आए हैं। इनमें एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो 201 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छात्रा होम आइसोलेट है और सभी विदेश से यात्रा कर आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। 64 लोगों से संपर्क न होने पर ईमेल का सहारा लिया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें