फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विवाद, कार्य बीच में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। अरनिया मंसूरपुर गांव में मंदिर के जीर्णोद्धार व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले विवाद हो गया। इसमें ग्रामीण व दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ शोभित कुमार ने मामले को शांत किया। फिलहाल जमीन पर होने वाले कार्य को रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय सैनी ने बताया कि गांव के बाहर जेवर मार्ग पर प्राचीन मंदिर है। वहीं मंदिर के पास लगभग 500 मीटर जमीन को आसपास के किसानों ने मंदिर के नाम पर छोड़ दिया था। इस जगह पर शुरू से ही मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम होते रहते हैं और अन्य पूजन कार्य भी होते रहते हैं। कुछ कॉलोनाइजर मंदिर की रिक्त जगह पर कब्जा कर प्लॉटिंग करना चाहते थे।
इस संबंध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इसलिए मंदिर की जमीन पर कब्जा बचाने के लिए ग्रामीणों ने चहारदीवारी कराने और पूजन स्थल के जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया। इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर के पास वीर हनुमान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराया जा रहा था। तभी कुछ लोग आए और कार्यक्रम में बाधा डालने लगे।
विज्ञापन

लोगों ने जमीन को ग्राम समाज की बताकर किसी भी तरह के निर्माण कार्य होने का विरोध जताया। इस पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों के विवाद की सूचना पर एसडीएम व सीओ खुर्जा मौके पर पहुंचे। जहां लेखपाल को बुलाया गया और जमीन की पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें