संवाद न्यूज एजेंसी
पहासू। नगर पंचायत क्षेत्र में बाजार और ठेकेदारी को लेकर करीब पांच मिनट का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉलर दूसरे को चेयरमैन और पहला कॉलर खुद को वार्ड मेंबर बता रहा है। यह ऑडियो नगर पंचायत अध्यक्ष पति की बताई जा रही है, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है।
ऑडियो में पहासू में पैठ बाजार लगने को लेकर बात चल रही है। साथ ही एक अन्य युवक और विधायक के लिए भी असभ्य भाषा बोली जा रही है। वहीं ऑडियो में ईओ के लिए कहा जा रहा है कि उनका वेतन हम देते हैं। इसलिए वह हमारे हिसाब से चलेंगी। प्रदर्शन और वोट को लेकर भी बात चल रही है। हालांकि अभी ऑडियो की किसी ने पुष्टि नहीं की है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पति छोटे अजमल का कहना है कि उन्हें ऑडियो की जानकारी नहीं है। किसी ने आवाज बदलकर ऑडियो वायरल की होगी। उनकी ऐसी कोई ऑडियो नहीं है।