फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंद करेंगे बूचड़खाने, खोलेंगे डेयरियां’

Thu, 02 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
‘भाजपा की सरकार बनी तो सूबे में बूचढ़खाने बंद कर दिए जाएंगे। जगह-जगह डेयरियां खोली जाएंगीं।’ कुछ इस तरह गोरक्षा का तीर चलाकर गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की।

 रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी विमला सोलंकी के समर्थन में  जनसभा को संबोधित करते हुए  सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा यूपी में सबसे ज्यादा दंगे पश्चिम में होते है। जिनके पीछे एक राजनीतिक दल का हाथ है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में बहन बेटियां महफूज नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश पिछले 14 सालों से वनवास झेल रहा है। इसे खत्म करने का समय आ गया है।  उन्होंने प्रधानमंत्री की नोटबंदी के असर का उल्लेख किया। कहा इससे देश में आतंकवाद और कश्मीर में पत्थरबाजी पर काफी हद तक लगाम लगी है। साथ ही जाली करेंसी पर रोक लगी है। इसके अलावा देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

  महंत आदित्यनाथ ने सपा व बसपा पर जाति विशेष की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बसपा सर्वसमाज का नारा तो देती है लेकिन हकीकत कोसो दूर है। केवल भाजपा ही मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज की पार्टी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब बहन जी दलित और मुस्लिमों के गठजोड़ की बात करती है तो उन्होंने मुस्लिम विवि में दलितों का आरक्षण क्यों नहीं कराया।  मंच पर विमला सोलंकी, पंडित सचिन शर्मा, डॉ. प्रदीप दीक्षित, अरविंद दीक्षित, एडवोकेट सीतश गड़ाना, देवेंद्र सोलंकी, बिजेंद्र प्रताप सोलंकी, दीपक दुल्हैरा, पिंकी वोहरा, श्याम शर्मा, सुनील शर्मा, ऊषा बंसल, नरेंद्र सैनी, अरुण प्रजापति मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें