फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Thu, 02 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र में स्याना रोड पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार देवीपुरा प्रथम निवासी बलजीत सिंह (55) पुत्र महर सिंह बुधवार दोपहर बाइक द्वारा किसी काम से स्याना गया था। शाम को घर लौट रहा था। जब बलजीत सिंह स्याना रोड स्थित रामा डेयरी के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घायल बलजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना सुनकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उपचार के दौरान बलजीत ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नई मंडी चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें