खुर्जा के गंगावली गांव में खेल सामिग्री प्राप्त करने के बाद खुशी से झूमते बच्चे। स्रोत: स्वयं
खुर्जा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना सिंह ने बच्चों को खेल सामग्री वितरित की। इसके अलावा किसानों को धूप व बारिश से बचाव के लिए छतरी भेंट की। खेल सामग्री प्राप्त कर बच्चे खुशी से झूम उठे।
फतेहपुर बुजुर्ग गांव निवासी रंजना सिंह ने बातया कि प्रधानमंत्री के खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया संकल्प के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव अटेरना, साबितगढ़, जटौला, नगला बंजारा व हबीबपुर में पहुंचकर बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।