फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनूपशहर में बच्चे की मौत, परिजनों का डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप; स्वास्थ्य विभाग ने किया अस्पताल सील

Sat, 27 Sep 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर

सार


मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. पी.के. मिश्रा ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर निजी अस्पताल के दस्तावेज कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
बच्चे का शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशहर में एक नौ वर्षीय बच्चे यश की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया गया। मृतक यश के पिता जागेश, जो दुगरऊ गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को कल दोपहर अनूपशहर के बुलंदशहर रोड स्थित आशा अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह से यश की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उसे प्लाज्मा चढ़ाया और बताया कि उसकी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं।

विज्ञापन

प्लाज्मा चढ़ाने के बाद यश की स्थिति और बिगड़ गई। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तो डॉक्टरों ने उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। पिता का लिखित शिकायत मे आरोप है कि रेफर किए जाने के दौरान ही उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक के माता-पिता बच्चे को लेकर रास्ते से ही वापस अस्पताल लौट आए। देर रात परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और अस्पताल को सील करने की मांग की।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. पी.के. मिश्रा ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर निजी अस्पताल के दस्तावेज कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया गया है। मौके पर स्वास्थ्य टीम को अस्पताल का कोई स्टाफ नहीं मिला। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। बच्चे का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें