फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में पसरा मातम: बुलंदशहर में कूड़े के ट्रैक्टर के नीचे आया मासूम, शव को सड़क पर रख किया हंगामा

Fri, 02 Feb 2024 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

नगर पालिका के कूड़े के ट्रैक्टर से कुचल कर मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर नपा के विरुद्ध रोष व्यक्त करते हुए चेयरमेन को मौके पर बुलाने की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिवाया निवासी गौरव की खानपुर में ससुराल है। गौरव के साले की शादी के चलते उनका तीन वर्षीय पुत्र आरव अन्य परिजनों के साथ अपनी ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तिराहे के पास शिव मंदिर पर आरव कुर्सी पर बैठा खेल रहा था। 

विज्ञापन


इसी दौरान नगर पंचायत का ट्रेक्टर बस्ती से कूड़ा एकत्रित कर डंपिंग ग्राउंड की तरफ जा रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण मासूम कुर्सी से गिर कर ट्रेक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। कूड़ा भरा होने के कारण मासूम ट्रॉली के नीचे दब गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रैक्टर को रोक कर मासूम को बामुश्किल पहिए के नीचे से निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर नपा के विरुद्ध रोष व्यक्त करते हुए चेयरमेन को मौके पर बुलाने की मांग की। 
विज्ञापन


चेयरमेन इमरान कुरैशी ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें