फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रेस्टोरेंट की समीक्षाकर कमाई का झांसा देकर 90 हजार 750 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-1 की नीलपदम कुंज सोसायटी के शौर्य गर्ग को रेस्त्रां की समीक्षा से पैसे कमाने का झांसा देकर 90 हजार 750 रुपये की ठगी हो गई। युवती ने उन्हें अनजान नंबर से संपर्क किया था। कौशांबी थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। साइबर सेल खाते की ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि 6 जनवरी को उनके पास व्हाट्सएप पर युवती ने संपर्क किया। उसने कुछ पोस्ट और रेस्त्रां की समीक्षा करने पर पैसे कमाने का लालच दिया। वह युवती के जाल में फंस गए। शुरुआत में कुछ टास्क कराए। पीड़ित को पांच हजार रुपये मुनाफा भी मिला। इसके बाद पांच हजार रुपये, पांंच हजार, 21 हजार 500 रुपये, 64 हजार 250 रुपये खाते में जमा कराए। उसके बाद एक लाख दस हजार रुपये जमा करने के लिए बोला, लेकिन उनके पास और पैसे नहीं थे। लिहाजा उन्होंने टास्क करने से मना कर दिया। शौर्य का कहना है कि उन्होंने प्रीपेड टास्क के लिए दोस्त से पैसे उधार लिए थे। जब उन्होंने युवती से निवेश की रकम और मुनाफा मांगा तो उसे फोन बंद कर दिया। उसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने शिकायत में बताया कि युवती ने तीन बैंक खातों में पैसे जमा कराए थे। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्र से ठगी में खाते की जांच हो रही है। ट्रांजेक्शन की डिटेल निकालकर ठगों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें