फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए मिले मात्र पांच आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन अभी तक विभाग को मात्र पांच आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर विभाग की से योजना का संचालन की तैयारी भी अधूरी है।
विज्ञापन

एससी-एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचलित है। जिसमें पात्र लाभार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस राशि में से 35 हजार उस युवती के खाते में जमा कराए जाते हैं, जिसकी शादी होती है। 10 हजार रुपये का दहेज स्वरूप सामान दिया जाता है। छह हजार रुपये शादी समारोह में खर्च करने का प्रावधान है। शासन से इस बार जिले को योजना के तहत 1700 शादी कराने का लक्ष्य मिला है। अब तक आवेदन ऑफलाइन किए जाते थे, इसके लिए समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर भी लगाने पड़ते थे और बिचौलिये भी सीधे-साधे गरीब लोगों को झांसे में ले लेते थे। लेकिन अब योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकेंगे। जरूरी अभिलेखों के विवरण सहित लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक अपना आवेदन पत्र जन सुविधा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, साइबर कैफे या विभाग की वेबसाइट पर स्वयं भी भर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए लाभार्थियों से आवेदन मांगे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पात्र परिवार ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। अभी तक विभाग को पांच आवेदन मिले हैं। योजना के तहत आवेदन करने वालों को दिए जाने वाले सामान के टेंडर की प्रक्रिया अभी नहीं हो सकी है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। लगातार ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह योजना का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें