फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अनियमितता पर मुख्य विकास अधिकारी को घेरा

Sat, 26 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मडौना-जाफराबाद मे शौचालय निर्माण अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ का घेराव किया। सीडीओ की ओर से जांच का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। आरोप है कि 87 शौचालय अपात्रों के यहां बना दिए गए। सीडीओ ने दोबारा जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग की ओर से मडौना जाफराबाद में 171 शौचालयों का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने प्रधान पर साठगांठ कर फर्जी सूची पास कराने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि 87 शौचालय ऐसे परिवारों के यहां बना दिए गए जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करती है। सरकारी मुलाजिमों ने भी घरों में शौचालय बनवा लिए।

शौचालयों की लूट में वह परिवार भी शामिल हुए जिन्होंने पूर्व में योजना का लाभ ले लिया था। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि कई गरीब परिवारों के यहां शौचालय बनवाए ही नहीं गए। ग्रामीणों ने सीडीओ को अपात्रों की सूची भी सौंपी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में डीपीआरओ द्वारा की गई जांच गलत है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर सीडीओ ने दोबारा जांच के आदेश दे दिए है। इस दौरान सुंदर, जोगेंद्र, नवीन, सतवीर आदि
विज्ञापन

मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें