फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मैं हूं ना.. एप्लीकेशन से देखें मतदाता सूची में अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मतदाता सूची में नाम को लेकर असमंजस की स्थिति दूर करने के लिए अब चुनाव आयोग ने मैं हूं ना..नाम से मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया है। इस एप के माध्यम से न केवल मतदाता अपना नाम देख सकेंगे बल्कि मतदाता सूची भी डाउनलोड करने के साथ सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नौ दिसंबर तक जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सूची में नए नाम शामिल करने के साथ पुराने या क्षेत्र छोड़कर जा चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इसी बीच अब चुनाव आयोग ने मैं हूं ना, वोटर लिस्ट में मतदाता हेल्पलाइन एप जारी किया है। इस एप के माध्यम से न केवल मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देख सकेंगे बल्कि सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन, मतदाता सूची डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। एडीएम वित्त विवेक मिश्रा ने बताया कि मतदाता पोलिंग बूथों पर जाकर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। यदि कोई मतदाता मोबाइल से आवेदन करता है तो भी उसका नाम सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें