नरसेना। क्षेत्र के गांव भड़काऊ निवासी अखिल कुमार से नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी को दी शिकायत में अखिल कुमार ने बताया कि गांव चासी निवासी अंशुल से उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी नौकरी मर्चेंट नेवी में लगवाने की बात कही। जिसके लिए आरोपी ने उनसे तीन लाख रुपये लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर आरोपी ने धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।